Home / छत्तीसगढ़ / कांकेर IED ब्लास्ट: डीआरजी के 3 जवान शहीद, डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट

कांकेर IED ब्लास्ट: डीआरजी के 3 जवान शहीद, डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट

कांकेर IED ब्लास्ट: डीआरजी के 3 जवान शहीद, डिमाइनिंग ऑपरेशन के दौरान हुआ विस्फोट

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, घटना कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में उस समय हुई जब सुरक्षा बल डिमाइनिंग और सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इस दौरान पहले से नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी को निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया।

इस हादसे में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कांस्टेबल कृष्णा कोमरा और कांस्टेबल संजय गढ़पाले की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक अन्य जवान परमाणंद कोमरा घायल हुआ है, जिसका इलाज जारी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में बड़ी संख्या में छिपाए गए आईईडी को खोजने और निष्क्रिय करने के लिए तैनात किया गया था। पिछले कुछ समय में कई आईईडी बरामद कर निष्क्रिय भी किए गए हैं, लेकिन यह घटना ऑपरेशन के दौरान एक बड़ा हादसा साबित हुई।

घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *