Home / छत्तीसगढ़ / नई टाउनशिप के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पिरदा-तुलसी के ग्रामीण RDA पहुंचे

नई टाउनशिप के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पिरदा-तुलसी के ग्रामीण RDA पहुंचे

नई टाउनशिप के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पिरदा-तुलसी के ग्रामीण RDA पहुंचे

 

रायपुर। राजधानी रायपुर के पिरदा और तुलसी क्षेत्र में प्रस्तावित नई टाउनशिप को लेकर विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।

 

ग्रामीणों का कहना है कि टाउनशिप की योजना से क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने RDA के अधिकारियों के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और प्रस्ताव पर पुनर्विचार की मांग की।

 

इस दौरान बड़ी संख्या में पिरदा और तुलसी के ग्रामीण RDA कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेने और टाउनशिप से जुड़े फैसलों में स्थानीय लोगों की राय शामिल करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *