Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर / बिलासपुर में कपड़ा व्यापारी को तलवार दिखाकर धमकाया, आरोपी ने खुद को किया घायल

बिलासपुर में कपड़ा व्यापारी को तलवार दिखाकर धमकाया, आरोपी ने खुद को किया घायल

 

 

 

 

 

बिलासपुर में कपड़ा व्यापारी को तलवार दिखाकर धमकाया, आरोपी ने खुद को किया घायल

 

बिलासपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की कश्यप कॉलोनी में शराब के नशे में एक युवक ने कपड़ा व्यापारी को तलवार दिखाकर धमकाया। इस दौरान आरोपी ने जमकर हंगामा किया और व्यापारी की कार में तोड़फोड़ कर दी।

 

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी ने तलवार लहराकर व्यापारी को डराने की कोशिश की। इसी दौरान उसने खुद को भी तलवार से घायल कर लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *