
सिटोंगा में अनोखी नागपंचमी पूजा, बांकी और श्री नदियों में नाग देवता की आराधना
जशपुर। जिले के सिटोंगा गांव में नागपंचमी के अवसर पर अनोखी धार्मिक परंपरा देखने को मिली। यहां बांकी और श्री नदियों में नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पारंपरिक तरीके से नाग देवता की आराधना की।
बताया जाता है कि सिटोंगा में नागपंचमी की यह पूजा वर्षों से चली आ रही है। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु आस्था में डूबे नजर आए। पूजा के समय कुछ श्रद्धालु नाग की तरह हरकतें भी करने लगते हैं, जिसे स्थानीय लोग धार्मिक आस्था से जोड़कर देखते हैं।
बांकी और श्री नदियों को इस परंपरा में विशेष महत्व दिया जाता है। नागपंचमी के दिन यहां होने वाली पूजा क्षेत्र की अनूठी धार्मिक परंपराओं में शामिल है, जिसे देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचते हैं।













