Home / छत्तीसगढ़ / मालती किन्नर के निधन से कोरबा में शोक

मालती किन्नर के निधन से कोरबा में शोक

मालती किन्नर के निधन से कोरबा में शोक

 

कोरबा। किन्नर समाज की अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता मालती किन्नर के निधन से कोरबा में शोक की लहर है। पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहीं मालती किन्नर ने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली।

 

मालती किन्नर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थीं और किन्नर समाज के हितों एवं अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रही थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही समाज के लोगों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया।

मालती किन्नर ने सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ सार्वजनिक जीवन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन को किन्नर समाज और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *