Home / छत्तीसगढ़ / बीजापुर प्रेस क्लब चुनाव में बड़ा फेरबदल, 20 सदस्य चुनाव प्रक्रिया से बाहर

बीजापुर प्रेस क्लब चुनाव में बड़ा फेरबदल, 20 सदस्य चुनाव प्रक्रिया से बाहर

 

बीजापुर प्रेस क्लब चुनाव में बड़ा फेरबदल, 20 सदस्य चुनाव प्रक्रिया से बाहर

 

बीजापुर। जिला पत्रकार संघ सह प्रेस क्लब भवन बीजापुर के चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रभारियों ने आचार संहिता के उल्लंघन और संगठन विरोधी गतिविधियों के आधार पर 20 सदस्यों को मौजूदा चुनाव प्रक्रिया से बाहर रखने का निर्णय लिया है।

 

चुनाव के लिए जारी सदस्य सूची में 46 सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र माना गया है। वहीं 20 सदस्यों को बाहर किए जाने के बाद चुनावी समीकरण में बदलाव आया है। चुनाव प्रभारियों का कहना है कि चुनाव को अनुशासित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आचार संहिता का पालन जरूरी है।

 

अध्यक्ष पद के लिए फिलहाल कमलेश पैंकरा, गणेश मिश्रा और ईश्वर सोनी के नाम चर्चा में हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही दावेदारों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है।

 

अब सभी की नजरें नामांकन, प्रत्याशियों की अंतिम सूची और आगे की चुनावी प्रक्रिया पर टिकी हैं। 20 सदस्यों को चुनाव प्रक्रिया से बाहर किए जाने के बाद प्रेस क्लब चुनाव का मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *