Home / छत्तीसगढ़ / बालोद में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने DJ वाहन को मारी टक्कर; 6 की मौत, 5 से ज्यादा घायल

बालोद में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने DJ वाहन को मारी टक्कर; 6 की मौत, 5 से ज्यादा घायल

बालोद में NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने DJ वाहन को मारी टक्कर; 6 की मौत, 5 से ज्यादा घायलबालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को नेशनल हाईवे-30 के मरकाटोला घाट में भारी बारिश के बीच बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े डीजे/धुमाल वाहन को पीछे से आ रहे गेहूं से लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक डीजे वाहन को काफी दूर तक घसीटता ले गया। हादसे में 6 लोगों की मौतहादसे में डीजे वाहन में सवार 6 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं 5 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के दौरान एक व्यक्ति ट्रक के नीचे दब गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत-बचावहादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहन से घायलों को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया। सूचना मिलने के बाद पुरूर थाना पुलिस, पेट्रोलिंग टीम और ट्रैफिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव के साथ यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। लैंडस्लाइड के कारण पहले से प्रभावित था रास्तामरकाटोला घाट में पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी। रात से ही पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने की जानकारी थी। सड़क पर बड़े पत्थर आने के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही थी और जाम की स्थिति भी बन रही थी। इसी दौरान डीजे वाहन और गेहूं से भरे ट्रक के बीच यह भीषण टक्कर हो गई। NH-30 पर यातायात प्रभावितहादसे के बाद NH-30 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। भारी बारिश और लगातार लैंडस्लाइड के कारण पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा भी बना हुआ है। पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम यातायात को नियंत्रित करने तथा सड़क को सामान्य करने में जुटी है। हादसे की पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों और घायलों की पहचान समेत अन्य विस्तृत जानकारी की पुष्टि की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल