Home / छत्तीसगढ़ / पुलिस को देखकर भागा हिस्ट्रीशीटर, गिरकर घायल हुआ; व्हीलचेयर पर पहुंचा अस्पताल

पुलिस को देखकर भागा हिस्ट्रीशीटर, गिरकर घायल हुआ; व्हीलचेयर पर पहुंचा अस्पताल

पुलिस को देखकर भागा हिस्ट्रीशीटर, गिरकर घायल हुआ; व्हीलचेयर पर पहुंचा अस्पताल

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक तारबाहर और सिरगिट्टी इलाके में दहशत फैलाने वाले आरोपी प्रियांशु बक्सेल की पुलिस को तलाश थी। पुलिस टीम ने जब घेराबंदी की तो आरोपी मौके से भागने लगा। इसी दौरान वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे व्हीलचेयर के सहारे ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *