Home / छत्तीसगढ़ / खैरागढ़ में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 बोरी अवैध खाद जब्त

खैरागढ़ में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 बोरी अवैध खाद जब्त

खैरागढ़ में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 बोरी अवैध खाद जब्त

 

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सिंघौरी गांव में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित खाद की करीब 600 बोरियां जब्त की हैं। विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान एक गोदाम को सील कर दिया, जहां बिना वैध दस्तावेजों के उर्वरक रखा गया था।

 

जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग को लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खाद कारोबार की शिकायत मिल रही थी। शिकायत के आधार पर अधिकारियों ने जांच की और गोदाम में बड़ी मात्रा में सफेद प्लास्टिक बोरियों में खाद बरामद किया। कार्रवाई के दौरान संबंधित संचालकों से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने पूरा स्टॉक जब्त कर लिया।

 

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और खाद के नमूने परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। यदि खाद नकली या मानक के विपरीत पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *