Home / छत्तीसगढ़ / अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वकील से मांगे 50 हजार रुपये

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वकील से मांगे 50 हजार रुपये

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वकील से मांगे 50 हजार रुपये

 

राजधानी रायपुर में साइबर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाले एक वकील को अज्ञात लोगों ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

जानकारी के अनुसार, वकील के मोबाइल पर अज्ञात नंबरों से अश्लील वीडियो भेजे गए। इसके बाद आरोपितों ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए रकम मांगी। धमकी और लगातार कॉल से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की।

 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच साइबर सेल की मदद से की जा रही है। मोबाइल नंबरों और ऑनलाइन गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि आरोपितों तक पहुंचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *