Home / छत्तीसगढ़ / बुजुर्ग सास को पीठ पर उठाकर तीन किलोमीटर पैदल बैंक पहुंची बहू, मानवता की मिसाल बनी

बुजुर्ग सास को पीठ पर उठाकर तीन किलोमीटर पैदल बैंक पहुंची बहू, मानवता की मिसाल बनी

बुजुर्ग सास को पीठ पर उठाकर तीन किलोमीटर पैदल बैंक पहुंची बहू, मानवता की मिसाल बनी

 

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से मानवता और पारिवारिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश करने वाली एक भावुक घटना सामने आई है। यहां एक बहू अपनी बुजुर्ग और चलने-फिरने में असमर्थ सास को पीठ पर उठाकर करीब तीन किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंची, ताकि उनकी पेंशन से जुड़ा केवाईसी कार्य पूरा कराया जा सके।

 

बताया जा रहा है कि केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण वृद्ध महिला की पेंशन कई महीनों से रुकी हुई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने और परिवहन की सुविधा नहीं मिलने के चलते बहू ने खुद ही अपनी सास को पीठ पर बैठाकर बैंक तक ले जाने का फैसला किया। इस दौरान उसने कठिन रास्ता तय कर सेंट्रल बैंक पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई।

 

घटना को जिसने भी देखा, वह बहू की सेवा भावना और समर्पण की सराहना करता नजर आया। स्थानीय लोगों ने इसे रिश्तों की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का उदाहरण बताया। वहीं, यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में बुजुर्गों के लिए बैंकिंग सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *