शीर्षक:
बिलासपुर पुलिस का आधी रात बड़ा एक्शन: 85 बदमाशों के घर दबिश, 25 गिरफ्तार कर भेजे गए जेल
बिलासपुर: शहर में अपराध पर लगाम कसने के लिए बिलासपुर पुलिस ने रविवार देर रात व्यापक अभियान चलाया। पुलिस टीमों ने जिलेभर में चाकूबाजी, मारपीट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल 85 बदमाशों के घरों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने अभियान के दौरान फरार और निगरानीशुदा बदमाशों की भी जांच की तथा कई संदिग्धों से पूछताछ की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में पुलिस का भय कायम करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर शहर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।













