Home / छत्तीसगढ़ / मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया 25 लाख रुपये की सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ

मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया 25 लाख रुपये की सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ

कोरबा, 22 जून। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई।

 

बालको जोन अंतर्गत पाड़ीमार क्रमांक-1 में राजेश ठाकुर के घर से बरगद चौक होते हुए इंदिरा मार्केट मुख्य मार्ग तक सड़क डामरीकरण किया जाएगा। भूमिपूजन के दौरान मंत्री एवं महापौर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पिछले ढाई वर्षों के दौरान नगर निगम कोरबा क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि अनेक कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि निगम क्षेत्र में 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण के कार्य भी कराए जा रहे हैं।

 

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव तथा उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में निगम क्षेत्र के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और कोरबा के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

 

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, सत्येन्द्र दुबे, रजत खुंटे, मंगलराम बंदे, चेतन सिंह मैत्री, चंदादेवी रत्नाकर, तरुण राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी, निगम अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल