Home / छत्तीसगढ़ / बीजापुर में CRPF को बड़ी सफलता, जंगलों से बरामद किए गए माओवादियों के 8 डंप

बीजापुर में CRPF को बड़ी सफलता, जंगलों से बरामद किए गए माओवादियों के 8 डंप

बीजापुर में CRPF को बड़ी सफलता, जंगलों से बरामद किए गए माओवादियों के 8 डंप

 

बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जिले के पीड़िया क्षेत्र के आंड्री और हल्ला जंगलों में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों के आठ डंप बरामद किए हैं।

 

अधिकारियों के अनुसार, बरामद डंपों में माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए दैनिक उपयोग के सामान, विस्फोटक सामग्री, दवाइयां और अन्य जरूरी सामग्री शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने सभी सामान को जब्त कर लिया है और क्षेत्र में सर्च अभियान को और तेज कर दिया है।

 

CRPF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा यह कार्रवाई नक्सल प्रभावित इलाकों में चलाए जा रहे लगातार अभियान का हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि डंपों की बरामदगी से माओवादियों की गतिविधियों और उनकी रसद व्यवस्था को बड़ा झटका लगा है।

 

सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में आगे भी सघन तलाशी अभियान जारी रखने की बात कही है ताकि नक्सली नेटवर्क को पूरी तरह कमजोर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *