Home / छत्तीसगढ़ / पीएम आवास योजना: किश्त नहीं भरने वालों पर होगी कार्रवाई, भिलाई निगम ने दी चेतावनी

पीएम आवास योजना: किश्त नहीं भरने वालों पर होगी कार्रवाई, भिलाई निगम ने दी चेतावनी

पीएम आवास योजना: किश्त नहीं भरने वालों पर होगी कार्रवाई, भिलाई निगम ने दी चेतावनी

 

भिलाई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पाने वाले हितग्राहियों के लिए भिलाई नगर निगम ने सख्ती के संकेत दिए हैं। निगम ने ‘मोर मकान-मोर आस’ घटक के तहत आवंटित आवासों की किश्त नियमित रूप से जमा नहीं करने वाले हितग्राहियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की है।

 

निगम के अनुसार, कई हितग्राहियों द्वारा आवास की निर्धारित किश्तों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। ऐसे मामलों की समीक्षा कर बकायादारों को भुगतान के लिए निर्देशित किया जाएगा। इसके बावजूद किश्त जमा नहीं करने पर आवास का आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

निगम की इस कार्रवाई का उद्देश्य योजना के तहत आवंटित मकानों की किश्तों की वसूली सुनिश्चित करना और लंबित भुगतान के मामलों का निराकरण करना है। हितग्राहियों से समय पर किश्त जमा करने की अपील की गई है, ताकि उन्हें आवास का लाभ बनाए रखने में किसी तरह की परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *