साउथ बिहार एक्सप्रेस में एसी फेल, गर्मी और उमस से रातभर परेशान रहे यात्री
रायपुर से रवाना हुई साउथ बिहार एक्सप्रेस के एसी कोच में तकनीकी खराबी आने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के बी2 एसी कोच का एयर कंडीशनर बंद हो जाने से पूरी रात यात्री उमस और भीषण गर्मी में सफर करने को मजबूर रहे।
यात्रियों ने बताया कि एसी बंद होने के बाद कोच में घुटन जैसी स्थिति बन गई। कई यात्रियों ने रेलवे कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन देर रात तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। गर्मी से परेशान यात्रियों ने ट्रेन में हंगामा भी किया और रेलवे प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
बताया जा रहा है कि ट्रेन के रवाना होने के कुछ समय बाद ही एसी ने काम करना बंद कर दिया था। इसके चलते बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने रेलवे से बेहतर व्यवस्था और समय पर तकनीकी सुधार की मांग की है।













