Home / छत्तीसगढ़ / आम की पेटियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था 2 क्विंटल गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप

आम की पेटियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था 2 क्विंटल गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप

आम की पेटियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था 2 क्विंटल गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप

 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 क्विंटल गांजा जब्त किया है। तस्करों ने गांजे की खेप को आम की पेटियों के नीचे छिपाकर रखा था, ताकि पुलिस को शक न हो। जानकारी के मुताबिक यह मादक पदार्थ ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था।

 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें आम के बॉक्स के नीचे बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

 

पुलिस ने मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *