Home / छत्तीसगढ़ / छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान, हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपये

छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान, हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपये

छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान, हर साल मिलेंगे 30 हजार रुपये

 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ में छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा का सपना अब आसान होने जा रहा है। बेमेतरा जिले में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इसके तहत पात्र छात्राओं को हर साल 30 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

 

इस पहल का उद्देश्य आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित होने वाली छात्राओं को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की उपस्थिति में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधियों की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई।

 

आर्थिक सहायता मिलने से छात्राओं को कॉलेज की फीस, अध्ययन सामग्री और अन्य शैक्षणिक जरूरतों में मदद मिलेगी। योजना से जिले की जरूरतमंद छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

 

प्रशासन और फाउंडेशन की इस पहल को छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *