Home / Uncategorized / कोरबा को मिलेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, महापौर संजू देवी राजपूत की मौजूदगी में रायपुर में हुआ कन्सेशन एग्रीमेंट

कोरबा को मिलेंगी 40 इलेक्ट्रिक बसें, महापौर संजू देवी राजपूत की मौजूदगी में रायपुर में हुआ कन्सेशन एग्रीमेंट

कोरबा। कोरबा शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत कोरबा नगर निगम को 40 इलेक्ट्रिक बसें (EV Bus) प्रदान की जाएंगी। इस संबंध में रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय की उपस्थिति में कन्सेशन एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संचालित पीएम ई-बस सेवा योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर, सुविधाजनक और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से यात्रियों को आवागमन के बेहतर विकल्प मिलेंगे। साथ ही वायु प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में भी मदद मिलेगी।

औद्योगिक शहर कोरबा के लिए 40 इलेक्ट्रिक बसों का मिलना शहरी परिवहन के विस्तार की दिशा में अहम कदम है। इससे सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं को मजबूत करने और नागरिकों को सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने की उम्मीद है।

रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि वोरा, नगरीय प्रशासन विभाग के संचालक श्री निलेश क्षीरसागर, कोरबा नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत कोरबा में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। अब शहरवासियों को इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन शुरू होने का इंतजार रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल