Home / छत्तीसगढ़ / नवा रायपुर की सेंड झील में राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप का आगाज, देशभर के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नवा रायपुर की सेंड झील में राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप का आगाज, देशभर के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दम

नवा रायपुर की सेंड झील में राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट चैंपियनशिप का आगाज, देशभर के युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दम

 

रायपुर। नवा रायपुर स्थित सेंड झील में शुक्रवार से 36वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर एवं सब-जूनियर चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए जूनियर और सब-जूनियर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 14 जून तक किया जा रहा है।

 

प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय कयाकिंग एवं कैनोइंग महासंघ तथा छत्तीसगढ़ कयाकिंग एवं कैनोइंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन में देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं।

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय आयोजन युवाओं को प्रेरित करने के साथ ही छत्तीसगढ़ की खेल पहचान को भी मजबूत करते हैं।

 

आयोजकों के अनुसार कैनोइंग और कयाकिंग ओलंपिक खेलों में शामिल खेल हैं तथा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता से प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को भी अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा मंच मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *