Home / छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: 50-60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार 4 जून से प्रदेश में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

विभाग ने किसानों और आम नागरिकों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने तथा बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल