Home / छत्तीसगढ़ / छत्तीसगढ़ में इबोला का खतरा! दुर्ग-भिलाई में तीन संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ में इबोला का खतरा! दुर्ग-भिलाई में तीन संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

छत्तीसगढ़ में इबोला का खतरा! दुर्ग-भिलाई में तीन संदिग्ध मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

 

दुनिया के कई देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। दुर्ग जिले में इबोला संक्रमण के तीन संदिग्ध मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इनमें दो मरीज भिलाई और एक दुर्ग का निवासी बताया जा रहा है, जो हाल ही में अफ्रीकी देशों की यात्रा कर लौटे हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग ने तीनों मरीजों को निगरानी में रखते हुए उनके सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही उनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी मरीज में इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

संभावित खतरे को देखते हुए राज्य के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। एयरपोर्ट और अन्य प्रवेश बिंदुओं पर भी यात्रियों की निगरानी बढ़ाई गई है ताकि किसी भी संदिग्ध मामले की समय रहते पहचान की जा सके।

 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी तरह के गंभीर लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल