Home / छत्तीसगढ़ / उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने वार्ड 35 व 36 में 2.95 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने वार्ड 35 व 36 में 2.95 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

*उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने वार्ड 35 व 36 में 2.95 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*

 

श्री लखनलाल देवांगन एवं श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने वार्ड 35 और 36 में 2.95 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

 

कोरबा, 01 जून 2026। नगर पालिक निगम कोरबा के कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 एवं 36 को लगभग 2 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत वाले 7 नए विकास कार्यों की सौगात मिली है। खरमोरा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में इन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 36 में स्वास्थ्य विभाग कॉलोनी से जिला चिकित्सालय मुख्य मार्ग तक नाली एवं नाला निर्माण, सीसी रोड एवं नाली निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। वहीं वार्ड क्रमांक 35 में गोकुलनगर गोठान के लिए बाउंड्रीवाल, शेड, अतिरिक्त कक्ष एवं शौचालय निर्माण, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण तथा अन्य आवश्यक अधोसंरचनात्मक कार्य किए जाएंगे।

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उनकी विकास संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विगत दो वर्षों के दौरान लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिनमें अनेक कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा शेष कार्य प्रगति पर हैं।

 

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में नगर निगम के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी वर्गों के लोगों को लाभ मिल रहा है और उनके जीवन स्तर में निरंतर सुधार हो रहा है।

 

निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि श्री लखनलाल देवांगन के मंत्री बनने के बाद कोरबा में विकास कार्यों ने नई गति पकड़ी है और शहर में लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो रहा है।

 

भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, निगम अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *