Home / छत्तीसगढ़ / अवैध संबंध का खौफनाक अंत: प्रधान पाठक और नाबालिग बेटे ने प्रेमी की गला घोंटकर की हत्या

अवैध संबंध का खौफनाक अंत: प्रधान पाठक और नाबालिग बेटे ने प्रेमी की गला घोंटकर की हत्या

अवैध संबंध का खौफनाक अंत: प्रधान पाठक और नाबालिग बेटे ने प्रेमी की गला घोंटकर की हत्या

 

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र स्थित सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुए केटरिंग कर्मी दावेंद्र बघेल हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि हत्या अवैध संबंधों के शक के चलते की गई थी। इस मामले में कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा में पदस्थ एक प्रधान पाठक और उसके नाबालिग बेटे को आरोपी बनाया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, प्रधान पाठक को अपनी पत्नी और दावेंद्र बघेल के बीच कथित अवैध संबंध होने का संदेह था। इसी वजह से उसने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। दोनों ने दावेंद्र को बुलाकर सुतली और केबल से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच और पूछताछ में पूरा मामला सामने आ गया। पुलिस ने प्रधान पाठक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग बेटे के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *