Home / छत्तीसगढ़ / जमीन विवाद से परेशान किसान ने खाया जहर, धमकाने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

जमीन विवाद से परेशान किसान ने खाया जहर, धमकाने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

जमीन विवाद से परेशान किसान ने खाया जहर, धमकाने वाला पड़ोसी गिरफ्तार

 

बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र के ग्राम फरहदा में जमीन विवाद से परेशान एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए किसान को लगातार धमकाने और प्रताड़ित करने के आरोप में पड़ोसी बलराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

 

जानकारी के अनुसार, वृद्ध किसान कनक पटेल लंबे समय से जमीन संबंधी विवाद और पड़ोसी की कथित धमकियों से मानसिक रूप से परेशान था। इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर कार्रवाई की मांग की।

 

ग्रामीणों के विरोध और परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की। जांच में प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप सामने आने पर मुख्य आरोपी बलराम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *