Home / छत्तीसगढ़ / कोल डिपो की आड़ में चल रहा था बड़ा कोयला रैकेट, मालिक समेत 5 गिरफ्तार

कोल डिपो की आड़ में चल रहा था बड़ा कोयला रैकेट, मालिक समेत 5 गिरफ्तार

कोल डिपो की आड़ में चल रहा था बड़ा कोयला रैकेट, मालिक समेत 5 गिरफ्तार

 

बिलासपुर जिले के हिर्री थाना क्षेत्र में पुलिस ने कोयले की अवैध हेराफेरी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान कोल डिपो संचालक, वाहन मालिक और तीन ट्रेलर चालकों समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि एसईसीएल अमेरा विश्रामपुर क्षेत्र से उद्योगों के लिए भेजे जा रहे उच्च गुणवत्ता वाले जी-6 श्रेणी के कोयले को रास्ते में बदलकर कम गुणवत्ता वाला कोयला सप्लाई किया जा रहा था।

 

हिर्री पुलिस को लंबे समय से कोयले की गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस ने ट्रेलरों की निगरानी शुरू की और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई की। जांच में खुलासा हुआ कि कोल डिपो की आड़ में बड़े स्तर पर कोयले की हेराफेरी की जा रही थी।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कई दस्तावेज और वाहन जब्त किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *