दुबई से चल रहे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, सटोरिया सोनू फतनानी गिरफ्तार
रायपुर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दुबई से संचालित “नसीब बुक” से जुड़े आरोपी सोनू फतनानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को तिल्दा क्षेत्र से पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक वह लंबे समय से ऑनलाइन सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहा था और इसके तार दुबई तक जुड़े हुए हैं।
जांच में सामने आया है कि आरोपी मोबाइल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को सट्टे में जोड़कर करोड़ों रुपए का अवैध कारोबार कर रहा था। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई के दौरान नकदी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर पूरे रैकेट की जानकारी जुटाई जा रही है।













