Home / छत्तीसगढ़ / अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा, 400 नए वाहन और 33 मोबाइल फॉरेंसिक लैब को दिखाई हरी झंडी

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा, 400 नए वाहन और 33 मोबाइल फॉरेंसिक लैब को दिखाई हरी झंडी

अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में लॉन्च की नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा, 400 नए वाहन और 33 मोबाइल फॉरेंसिक लैब को दिखाई हरी झंडी

 

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान नेक्स्ट जेन ‘CG डायल-112’ इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS 2.0) का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहनों और 33 मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

राजधानी रायपुर के माना स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

 

सरकार के अनुसार, नई डायल-112 सेवा अब राज्य के सभी 33 जिलों में संचालित होगी। पहले यह सेवा केवल 16 जिलों तक सीमित थी। नई व्यवस्था के तहत पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन, आपदा प्रबंधन और हाईवे इमरजेंसी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है।

 

नई प्रणाली में जीपीएस आधारित इमरजेंसी वाहन, रियल टाइम मॉनिटरिंग, ऑटोमैटिक कॉल लोकेशन पहचान और आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर जैसी सुविधाएं शामिल की गई हैं। इससे अपराध नियंत्रण, महिला और बाल सुरक्षा, सड़क हादसों में त्वरित सहायता और आपात स्थितियों में राहत कार्यों को और मजबूत करने का दावा किया गया है।

 

इसके साथ ही राज्य के हर जिले के लिए एक मोबाइल फॉरेंसिक साइंस लैब भी शुरू की गई है। इन लैब में डिजिटल साक्ष्य, रक्त नमूने और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के लिए जरूरी आधुनिक किट उपलब्ध रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *