तहसील परिसर में बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ तहसील परिसर में एक बुजुर्ग व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। अतिरिक्त कलेक्टर के वाहन से बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद तहसील परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बुजुर्ग की तबीयत अचानक खराब होने के कारण यह हादसा हुआ।













