Home / छत्तीसगढ़ / 20 मई को देशभर में बंद रहेंगी मेडिकल दुकानें, ई-फार्मेसी के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल

20 मई को देशभर में बंद रहेंगी मेडिकल दुकानें, ई-फार्मेसी के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल

20 मई को देशभर में बंद रहेंगी मेडिकल दुकानें, ई-फार्मेसी के विरोध में केमिस्टों की हड़ताल

 

नईदुनिया की रिपोर्ट

 

रायपुर सहित देशभर में 20 मई को मेडिकल दुकानों के बंद रहने की संभावना है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के आह्वान पर दवा विक्रेता ई-फार्मेसी और ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे।

 

रायपुर जिला दवा विक्रेता संघ समेत कई राज्यों के केमिस्ट संगठनों ने इस बंद को समर्थन दिया है। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नियमों के खिलाफ दवाइयों की बिक्री कर रहे हैं, जिससे छोटे मेडिकल स्टोर प्रभावित हो रहे हैं और मरीजों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

 

संघ के पदाधिकारियों के मुताबिक, ई-फार्मेसी कंपनियां भारी छूट देकर बाजार में असमान प्रतिस्पर्धा पैदा कर रही हैं। साथ ही बिना पर्याप्त जांच के दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री से गलत दवा उपयोग और नकली दवाओं का खतरा बढ़ने की आशंका जताई गई है।

 

हड़ताल के चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नियमित दवाइयां लेने वाले लोगों को पहले से जरूरी दवाएं खरीद लेने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं और सरकारी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने पर भी चर्चा चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *