Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर में सड़े-गले खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 12 से ज्यादा दुकानों पर छापा

रायपुर में सड़े-गले खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई, 12 से ज्यादा दुकानों पर छापा

भीषण गर्मी के बीच रायपुर में सड़े-गले और खराब खाद्य पदार्थ बेचने वालों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में 12 से अधिक दुकानों पर छापेमारी कर खराब और एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की। कार्रवाई के दौरान कई दुकानों में साफ-सफाई की कमी और खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन भी मिला।

 

जांच के दौरान टीम ने मिठाई, डेयरी उत्पाद, मसाले और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि गर्मी के मौसम में खराब खाद्य पदार्थ बेचने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

खाद्य विभाग का कहना है कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं, कई दुकानदार कार्रवाई के बाद भी नियमों की अनदेखी करते नजर आए, जिस पर विभाग ने नाराजगी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *