सक्ती: हसौद थाना बैरक में आरक्षक ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में शोक
जांजगीर-चांपा/सक्ती। सक्ती जिले के हसौद थाना परिसर स्थित पुलिस बैरक में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह बैरक में उनका शव फंदे पर लटका मिला, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।













