Home / छत्तीसगढ़ / पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, चाकूबाजी में दो दोस्त गंभीर

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, चाकूबाजी में दो दोस्त गंभीर

पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, चाकूबाजी में दो दोस्त गंभीर

 

 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुरानी रंजिश के चलते हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद चाकूबाजी हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

जानकारी के अनुसार, राजीव नगर निवासी जितेश ठाकुर अपने दोस्तों राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ केजू राइस मिल के पास खड़े थे। इसी दौरान कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक युवती से बातचीत को लेकर पहले से चली आ रही नाराजगी के कारण दोनों पक्षों में तनाव था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।

 

हमले में जितेश ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

 

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *