कोरबा मेले में जमकर मारपीट, युवक ने महिला को मारी लात; वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में आयोजित मेले के दौरान जमकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक महिला के साथ मारपीट करते और उसे लात मारते हुए दिखाई दे रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मेले में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इस दौरान एक युवक ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।













