Home / छत्तीसगढ़ / अंधविश्वास का झांसा देकर महिला से सोने के जेवर और नकदी की ठगी

अंधविश्वास का झांसा देकर महिला से सोने के जेवर और नकदी की ठगी

अंधविश्वास का झांसा देकर महिला से सोने के जेवर और नकदी की ठगी

 

राजनांदगांव। जिले में अंधविश्वास का फायदा उठाकर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने एक महिला को उसकी बेटी पर संकट आने का डर दिखाया और अनिष्ट टालने के नाम पर सोने के जेवर व नकदी अपने कब्जे में ले ली। कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

 

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने महिला का विश्वास जीतने के लिए माथे की लकीर पढ़ने और भविष्य बताने का दावा किया। इसके बाद उन्होंने परिवार पर संकट आने की बात कहकर पूजा-पाठ और विशेष अनुष्ठान कराने का झांसा दिया। इसी बहाने महिला से करीब 40 हजार रुपये मूल्य के सोने के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए।

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अंधविश्वास और झाड़-फूंक के नाम पर किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में न आएं तथा संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल