Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर में शराब की किल्लत, ब्लैक मार्केटिंग का वीडियो वायरल

बिलासपुर में शराब की किल्लत, ब्लैक मार्केटिंग का वीडियो वायरल

बिलासपुर में शराब की किल्लत, ब्लैक मार्केटिंग का वीडियो वायरल

 

बिलासपुर में शराब की कमी के बीच ब्लैक मार्केटिंग का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 80 रुपये में मिलने वाली शराब की बोतल 200 रुपये तक में बेची जा रही है। आरोप है कि कुछ लोग कमी का फायदा उठाकर मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, शहर की कई शराब दुकानों में स्टॉक कम होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच अवैध तरीके से अधिक कीमत पर शराब बेचने की शिकायतें भी बढ़ गई हैं। वायरल वीडियो में कुछ लोग तय कीमत से ज्यादा रकम मांगते दिखाई दे रहे हैं।

 

मामला सामने आने के बाद आबकारी विभाग पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि दुकानों में पर्याप्त स्टॉक नहीं होने और निगरानी कमजोर होने से कालाबाजारी बढ़ रही है। वहीं प्रशासन का कहना है कि शिकायतों की जांच की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *