कपड़े सुखाने की तार में उतरे करंट से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, बचाने दौड़ा पति भी चपेट में आया
बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के कर्रा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो गई। कपड़े सुखाने की लोहे की तार में अचानक करंट उतरने से पहले पत्नी उसकी चपेट में आई। पत्नी को तड़पता देख उसे बचाने दौड़े पति को भी करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान 45 वर्षीय किसान सचिन चंद्राकर और उनकी 32 वर्षीय पत्नी रजनी चंद्राकर के रूप में हुई है। बताया गया कि रजनी सुबह घर के बाहर कपड़े सुखाने के लिए तार पर कपड़े डाल रही थीं। इसी दौरान तार में करंट प्रवाहित हो गया और वह उसकी चपेट में आ गईं। पत्नी को बचाने के प्रयास में सचिन ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में बिजली करंट के कारण हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।













