Home / छत्तीसगढ़ / बादलों की आंख-मिचौली से बढ़ी उमस, 38 डिग्री तापमान में पसीने से बेहाल रहे बिलासपुरवासी

बादलों की आंख-मिचौली से बढ़ी उमस, 38 डिग्री तापमान में पसीने से बेहाल रहे बिलासपुरवासी

बादलों की आंख-मिचौली से बढ़ी उमस, 38 डिग्री तापमान में पसीने से बेहाल रहे बिलासपुरवासी

 

बिलासपुर में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शुक्रवार को शहर में दिनभर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली का दौर चलता रहा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन बढ़ी हुई नमी और उमस के कारण लोगों को गर्मी का एहसास अधिक हुआ। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय आर्द्रता 55 प्रतिशत के आसपास रही, जिससे लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा।

 

दोपहर के समय तेज धूप निकलने से गर्मी और बढ़ गई, जबकि बीच-बीच में बादल छाने से बारिश की उम्मीद भी बनी रही। हालांकि शहर में बारिश नहीं हुई। उमस भरे मौसम के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को पसीने से तरबतर देखा गया।

 

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून पूर्व की गतिविधियों के चलते अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। वहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है, जिससे तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *