Home / छत्तीसगढ़ / हसदेव आरती का प्रथम वार्षिकोत्सव 25 जुलाई को, माँ सर्वमंगला मंदिर घाट में होगा भव्य आयोजन

हसदेव आरती का प्रथम वार्षिकोत्सव 25 जुलाई को, माँ सर्वमंगला मंदिर घाट में होगा भव्य आयोजन

हसदेव आरती का प्रथम वार्षिकोत्सव 25 जुलाई को, माँ सर्वमंगला मंदिर घाट में होगा भव्य आयोजन

 

कोरबा। देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर 25 जुलाई को हसदेव आरती का प्रथम वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन माँ सर्वमंगला मंदिर घाट में होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

आयोजन के तहत शाम को विधि-विधान से हसदेव महाआरती, दीप प्रज्वलन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि हसदेव नदी के संरक्षण, स्वच्छता और धार्मिक महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह वार्षिकोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

 

समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर हसदेव महाआरती में सहभागिता निभाने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल