Home / छत्तीसगढ़ / श्री लखनलाल देवांगन एवं श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने मिनीमाता कन्या महाविद्यालय को दी 75 लाख रुपये की सौगात*

श्री लखनलाल देवांगन एवं श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने मिनीमाता कन्या महाविद्यालय को दी 75 लाख रुपये की सौगात*

*श्री लखनलाल देवांगन एवं श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने मिनीमाता कन्या महाविद्यालय को दी 75 लाख रुपये की सौगात*

 

भव्य डोम एवं किचन शेड का लोकार्पण, 1500 छात्राओं को मिलेगा लाभ

 

कोरबा, 2 जून 2026। घंटाघर स्थित मिनीमाता कन्या महाविद्यालय में जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से निर्मित 75 लाख रुपये लागत के भव्य डोम एवं किचन शेड का लोकार्पण प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया। इस अवसर पर निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, जनभागीदारी समिति के पदाधिकारी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

अपने संबोधन में श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर जिला खनिज न्यास मद के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में निर्मित यह भव्य डोम छात्राओं के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराएगा।

 

श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि श्री लखनलाल देवांगन के विशेष प्रयासों से महाविद्यालय को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है, जिससे दूर-दराज क्षेत्रों से अध्ययन के लिए आने वाली छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

 

निगम सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि डोम एवं किचन शेड के निर्माण से महाविद्यालय की आधारभूत सुविधाएं और मजबूत हुई हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि कोरबा नगर निगम क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों की श्रृंखला जारी है और रुके हुए विकास को नई दिशा मिल रही है।

 

महाविद्यालय जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव तथा प्राचार्य श्रीमती पापिया चतुर्वेदी ने श्री लखनलाल देवांगन एवं श्रीमती संजूदेवी राजपूत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय में लगभग 1500 छात्राएं अध्ययनरत हैं। भव्य डोम के निर्माण से छात्राओं के विभिन्न कार्यक्रमों, सभाओं एवं आयोजनों के लिए एक सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो गया है।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, जनभागीदारी समिति के सदस्यों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल