Home / छत्तीसगढ़ / रायपुर में RCB-KKR मुकाबले पर बारिश का साया, व्यवस्थाओं को लेकर फैंस नाराज

रायपुर में RCB-KKR मुकाबले पर बारिश का साया, व्यवस्थाओं को लेकर फैंस नाराज

रायपुर में RCB-KKR मुकाबले पर बारिश का साया, व्यवस्थाओं को लेकर फैंस नाराज

 

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में RCB और KKR के बीच होने वाले IPL मुकाबले से पहले उत्साह चरम पर है, लेकिन मौसम और स्टेडियम व्यवस्थाओं ने आयोजकों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने मैच के दौरान बारिश की आशंका जताई है, जिससे मुकाबले पर असर पड़ सकता है।

 

मैच से पहले दोनों टीमों ने स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। KKR के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने नेट्स में लंबे शॉट लगाए, जबकि गेंदबाजों ने डेथ ओवर रणनीति पर फोकस किया। हालांकि कप्तान अजिंक्य रहाणे अभ्यास सत्र में नजर नहीं आए।

 

दूसरी ओर, 10 मई को हुए पिछले मुकाबले के बाद स्टेडियम की व्यवस्थाओं को लेकर दर्शकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर लोगों ने खाने-पीने की वस्तुओं के अधिक दाम वसूलने का आरोप लगाया। दर्शकों का कहना है कि 20 रुपए की पानी की बोतल 150 रुपए और 60 रुपए का पिज्जा 300 रुपए तक में बेचा गया।

 

इसके अलावा मोबाइल नेटवर्क फेल होने से ई-टिकट धारकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। QR कोड स्कैन नहीं होने के कारण स्टेडियम के बाहर लंबी कतारें लग गईं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठे, क्योंकि कुछ लोग बैरिकेडिंग पार कर स्टेडियम में घुस गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *