Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर में आसमान से बरस रही आग, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

बिलासपुर में आसमान से बरस रही आग, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

बिलासपुर में आसमान से बरस रही आग, दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

 

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। शहर का तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा। तेज धूप और लू के थपेड़ों के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बढ़ते तापमान के चलते स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं। खासकर बच्चे, बुजुर्ग और बाहर काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सुबह 9 बजे के बाद ही सड़कों पर आवाजाही कम हो रही है और बाजारों में भी भीड़ कम दिखाई दे रही है।

 

प्रदेश में राजनांदगांव के बाद बिलासपुर सबसे गर्म शहरों में शामिल हो गया है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर में जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *