Home / छत्तीसगढ़ / जगदलपुर सेंट्रल जेल में एक सप्ताह के भीतर दूसरी मौत, बाथरूम में फिसलने से घायल बंदी ने तोड़ा दम

जगदलपुर सेंट्रल जेल में एक सप्ताह के भीतर दूसरी मौत, बाथरूम में फिसलने से घायल बंदी ने तोड़ा दम

जगदलपुर सेंट्रल जेल में एक सप्ताह के भीतर दूसरी मौत, बाथरूम में फिसलने से घायल बंदी ने तोड़ा दम

 

जगदलपुर केंद्रीय जेल में एक सप्ताह के भीतर दूसरे बंदी की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, माओवादी मामलों में विचाराधीन बंदी रमेश कुंजाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया गया कि कुछ दिन पहले वह जेल के बाथरूम में फिसलकर गिर गया था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

 

घटना के बाद जेल प्रशासन ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों और परिजनों को दी है। एक सप्ताह के भीतर जेल में दूसरी मौत होने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

 

मृतक बंदी माओवादी गतिविधियों से जुड़े मामलों में न्यायिक हिरासत में जगदलपुर केंद्रीय जेल में बंद था। घटना के बाद जेल प्रबंधन ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि घायल होने के तुरंत बाद बंदी को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल