Home / छत्तीसगढ़ / कोरबा में 31 विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये मंजूर, सड़क-नाली निर्माण को मिलेगी गति

कोरबा में 31 विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये मंजूर, सड़क-नाली निर्माण को मिलेगी गति

 

कोरबा में 31 विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये मंजूर, सड़क-नाली निर्माण को मिलेगी गति

 

कोरबा। शहर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को गति देने के लिए जिला खनिज न्यास (DMF) मद से 31 विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इन कार्यों में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, नाली और अन्य जरूरी निर्माण कार्य शामिल हैं।

 

स्वीकृत कार्यों से वार्डों और मोहल्लों में आवागमन बेहतर होने के साथ बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। यह स्वीकृति प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन के प्रयासों के बाद मिली है।

 

स्वीकृत कार्यों में संजय नगर, मोती सागर पारा, कोहड़िया, ढोढ़ीपारा, गोपालपुर, राजीव नगर, बालगी, बालको, रामपुर, पत्थर्रीपारा, खपराभठा और खरमोरा सहित शहर के कई क्षेत्रों में सड़क एवं नाली निर्माण शामिल है। अलग-अलग कार्यों के लिए 5 लाख से लेकर 30 लाख रुपये तक की राशि स्वीकृत की गई है।

 

इससे पहले नगर निगम क्षेत्र में 15वें वित्त मद से अधोसंरचना के 100 कार्यों के लिए 25.95 करोड़ रुपये, पेयजल से जुड़े 15 कार्यों के लिए 7.52 करोड़ रुपये और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 1.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।

 

मंत्री लखन लाल देवांगन ने नगर निगम अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों को विकास कार्यों का लाभ शीघ्र मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *