Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर में गर्मी से मिली राहत, तापमान 36.4 डिग्री पर पहुंचा; उमस ने बढ़ाई परेशानी, बारिश की चेतावनी

बिलासपुर में गर्मी से मिली राहत, तापमान 36.4 डिग्री पर पहुंचा; उमस ने बढ़ाई परेशानी, बारिश की चेतावनी

बिलासपुर में गर्मी से मिली राहत, तापमान 36.4 डिग्री पर पहुंचा; उमस ने बढ़ाई परेशानी, बारिश की चेतावनी

 

बिलासपुर। भीषण गर्मी से जूझ रहे बिलासपुरवासियों को शुक्रवार को तापमान में गिरावट के बाद कुछ राहत मिली। शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 5.2 डिग्री कम रहा। हालांकि तापमान में कमी के बावजूद हवा में नमी बढ़ने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

 

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल