लिस्बन एजुकेशनल टूर के दौरान रायपुर के कारोबारी की मौत, हार्ट अटैक से गई जान
रायपुर के एक कारोारी की पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में एजुकेशनल टूर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक कारोबारी एक शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विदेश गए थे। इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है और उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कारोबारी के निधन से रायपुर के व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र में भी गहरा दुख जताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से व्यापार क्षेत्र से जुड़े हुए थे और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिचितों और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।













