Home / छत्तीसगढ़ / बिलासपुर–अंबिकापुर सेक्शन में रेल यातायात प्रभावित, 3 और 10 मई को 5 ट्रेनें रद्द

बिलासपुर–अंबिकापुर सेक्शन में रेल यातायात प्रभावित, 3 और 10 मई को 5 ट्रेनें रद्द


बिलासपुर–अंबिकापुर सेक्शन में रेल यातायात प्रभावित, 3 और 10 मई को 5 ट्रेनें रद्द

 

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंबिकापुर सेक्शन में रेल यातायात प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस रूट पर ब्लॉक कार्य के चलते 3 मई और 10 मई को पांच मेमू पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है।

 

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहले ही इसकी जानकारी जारी कर दी है, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो और वे वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें।

 

बताया गया है कि निर्धारित तिथियों पर ट्रेनों के रद्द रहने से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच करने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *