Home / छत्तीसगढ़ / गीत गाने के कुछ मिनट बाद प्रोफेसर की मौत, बाथरूम में अचानक बिगड़ी तबीयत

गीत गाने के कुछ मिनट बाद प्रोफेसर की मौत, बाथरूम में अचानक बिगड़ी तबीयत

गीत गाने के कुछ मिनट बाद प्रोफेसर की मौत, बाथरूम में अचानक बिगड़ी तबीयत

 

बिलासपुर। बिलासपुर में एक कॉलेज प्रोफेसर की अचानक मौत से शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, एक कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर ने मंच पर गीत प्रस्तुत किया। इसके कुछ ही मिनट बाद वे बाथरूम गए, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वे बेहोश होकर गिर पड़े।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

 

घटना के बाद कॉलेज परिसर और परिजनों में शोक का माहौल है। प्रोफेसर के अचानक निधन की खबर से उनके सहयोगी, छात्र और परिचित स्तब्ध हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जाने आज का राशि फल