विकसित छत्तीसगढ़ पर नईदुनिया फोरम आज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रखेंगे विजन
रायपुर में मंगलवार को नईदुनिया फोरम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें ‘विकसित छत्तीसगढ़’ विषय पर राज्य के विकास की रूपरेखा और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। कार्यक्रम का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य वक्ता के रूप में राज्य के विकास का विजन साझा करेंगे।
फोरम में उद्योग, शिक्षा, निवेश, अधोसंरचना, रोजगार, कृषि और सुशासन जैसे अहम मुद्दों पर विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं के बीच विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई दिशा देना और राज्य की संभावनाओं पर व्यापक संवाद स्थापित करना है।
नईदुनिया फोरम में सरकार के प्रतिनिधियों, उद्योग जगत, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की भागीदारी रहेगी, जहां राज्य के समग्र और सतत विकास के लिए सुझावों पर भी चर्चा की जाएगी।













