Home / छत्तीसगढ़ / बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों का बंकर मिला, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों का बंकर मिला, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों का बंकर मिला, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को माओवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गंगालूर थाना क्षेत्र के डोडीतुमनार गांव के पटेलपारा पहाड़ी इलाके में संयुक्त सर्चिंग अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा जंगल में छिपाकर बनाया गया एक भूमिगत बंकर बरामद किया गया।

 

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर पीडिया पुलिस सहायता केंद्र और गंगालूर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की। सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को जमीन के अंदर बना बंकर मिला, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, हथियार और तकनीकी उपकरण छिपाकर रखे गए थे।

 

बरामद सामग्री में एक देसी बीजीएल लॉन्चर, 29 बीजीएल शेल, करीब 50 मीटर कॉर्डेक्स वायर, प्लास्टिक ड्रम, जनरेटर, बैटरियां, सोलर पैनल, वेल्डिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन और अन्य उपकरण शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि इनका इस्तेमाल हथियारों की मरम्मत और विस्फोटक तैयार करने के लिए किया जाता था।

 

पुलिस ने बताया कि बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हाल के महीनों में बीजापुर और आसपास के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिए हैं, जिसके चलते लगातार माओवादियों के ठिकानों और हथियारों का खुलासा हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *